उन्नाव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, माहौल तनावपूर्ण; नई प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सतगुरु खेड़ा, मजरा हसनापुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची थी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने इसे सामाजिक न्याय और संविधान के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। प्रशासन के साथ वार्ता के बाद अम्बेडकर पार्क के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने पर सहमति बनी और नई प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सतगुरु खेड़ा, मजरा हसनापुर में बीती रात अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रत्याशी मोहान आंचल वर्मा मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में अम्बेडकर पार्क के नाम पर 16 बिस्वा भूमि दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल लगभग 8 बिस्वा भूमि ही उपलब्ध है। उनका कहना है कि वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और न्यायालय के चक्कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

इसी मांग को लेकर जनप्रतिनिधि पूर्व रनर प्रत्याशी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी आंचल वर्मा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई और प्रशासन से स्पष्ट कहा कि जब तक अम्बेडकर पार्क की भूमि का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में पास की भूमि से लगभग 3 बिस्वा जमीन अम्बेडकर पार्क के लिए उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

समझौते के बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई। जनप्रतिनिधि ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा या जमीन का मामला नहीं, बल्कि बाबा साहेब के सम्मान, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का प्रश्न है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत