श्रावण सोमवार पर CM भजनलाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम पहुंचकर राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुप्त वृंदावन धाम भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सनातन संस्कार, शास्त्र और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण और भगवान शिव के ब्रज आगमन से जुड़े पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति भक्ति, सेवा और करुणा के साथ सकारात्मक जीवन जीने तथा मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुप्त वृंदावन धाम मंदिर परिसर का अवलोकन किया और धाम की ओर से किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में विधायक कैलाश वर्मा, गुप्त वृंदावन धाम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत