महारणा प्रताप की मूर्ति स्थापना प्रस्ताव पर नगर पालिका अध्यक्ष का क्षत्रिय महासभा ने किया अभिनंदन

संवाददाता: आशीष सोनी

मिर्जापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मिर्जापुर इकाई द्वारा आज जिला अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केसरी के कैंप कार्यालय पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महासभा पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में राष्ट्र गौरव, हिंदुआ सूरज, राष्ट्र प्रेरणा के अप्रतिम स्रोत महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना हेतु नगर पालिका बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित कर शासन को प्रेषित करने के लिए अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया।
महासभा ने श्री केसरी का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि आगामी महाराणा प्रताप जयंती (9 मई 2026) से पूर्व मूर्ति स्थापना स्थल का सुंदरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि क्षत्रिय समाज मूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेता है, तो मूर्ति निर्धारित समय पर स्थापित कर दी जाएगी।

इस मौके पर आभार व्यक्त करने हेतु विशेष रूप से श्री श्याम सिंह, सुजीत सिंह, सुधीर सिंह, अमित श्रीनेत, डॉ. राजीव सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार सिंह रिचू, विवेक सिंह, इंद्रपति सिंह, मानसिंह, अखिलेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, राहुल आशीष सिंह, अनिल सिंह, त्रिभुवन सिंह नीरज, मौला सिंह, वैभव सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह सहित आधा दर्जन सभासदगण और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    “कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    “पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

    “जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

    “जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

    “भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

    “भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

    “बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

    “बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

    “चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

    “चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”