किसानों पर सरकार की पुलिस बरसा रही लाठियां- नेता प्रतिपक्ष

संवाददाता- कृष्णकान्त श्रीवास्तव

भोपाल में आज नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघर जी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों की समस्या पर सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की गई। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि प्रदेश में खाद की किल्लत से किसान सड़क पर हैं, लेकिन समाधान देने के बजाय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की पुलिस किसानों पर लाठियाँ बरसा रही है।

आज भोपाल स्थित निवास पर प्रेस वार्ता कर उमंग सिंघर जी द्वारा किसानों की समस्याओं को उठाया गया।
श्री सिंघर जी द्वारा वार्ता के दौरान कहा गया कि सोचिए, जिस प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रीढ़ किसान हैं, उन्हीं को खाद के लिए लाठियाँ झेलनी पड़ रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जे.पी. नड्डा जी – तीनों नेताओं के पास राजनीति करने का समय है, चुनावी भाषणों के लिए समय है, लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान करने का समय नहीं है।

क्या कारण है कि प्रदेश में हर साल खाद की समस्या गहराती है?
क्या भाजपा सरकार किसानों को केवल वोट बैंक समझती है?

किसान हमारी धरती का भगवान है। उसके पसीने से अन्न उगता है। और जब वही किसान खाद, पानी और न्यूनतम दाम के लिए तरस जाए तो यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।

भाजपा सरकार जवाब दे-किसानों को न्याय कब मिलेगा?

प्रेस वार्ता में सभी वरिष्ठ पत्रकार तथा पार्टी कार्यकर्ता, अन्य नेतागण मौजूद रहे

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला