देवास में 1551 कलशों से हुआ बाबा महाकाल का जलाभिषेक, मातृशक्ति कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

1551 कलशों से हुआ बाबा महाकाल का जलाभिषेक, निकली सबसे बड़ी कलश यात्रा, मातृशक्ति कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

झरनेश्वर महादेव से बिलावली तक निकली भव्य यात्रा, रास्तेभर पुष्पवर्षा और फलाहार से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत
श्रावण मास के पावन अवसर पर संस्था जय महादेव, ग्राम सिंदनी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 5वें वर्ष भव्य मातृशक्ति कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों माताओं, बहनों एवं शिवभक्तों ने सहभागिता कर भगवान महाकाल के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। यात्रा का शुभारंभ झरनेश्वर महादेव, टोंकखुर्द से हुआ। कलश यात्रा विभिन्न ग्रामों से होती हुई बाबा महाकाल की पुण्यस्थली ग्राम बिलावली पहुंची, जहां 1551 कलशों के पवित्र जल से भगवान महाकाल का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया। यात्रा संयोजक कन्हैया कुमावत ने बताया कि संस्था जय महादेव एवं विधायक डॉ. राजेश सोनकर की ओर से यात्रा में शामिल सभी मातृशक्तियों को 1551 कलश एवं नारियल निःशुल्क वितरित किए गए। यात्रा का संचालन संस्था सचिव राहुल परमार ने किया। संस्था अध्यक्ष हिम्मत सिंह चावड़ा ने बताया कि यात्रा कन्हेरिया, नांदेल, फतेहपुर खेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबड़िया और दुर्गापुरा सहित विभिन्न ग्रामों से होकर बिलावली पहुंची। यात्रा के सह-संचालक तरुण पटेल ने बताया कि यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल चावड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंदल, युवा मोर्चा जिलामंत्री राहुल मालवीय, शेखर कुमावत, राजेश सोलंकी, उपसरपंच सुनील जाटवा तथा अजय कुमावत (दुर्गापुरा) ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। धर्मयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था राम-राम के संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह धाकड़ एवं मंडल अध्यक्ष अनिल चावड़ा उपस्थित रहे। यात्रा के सफल आयोजन में सरपंच मुकेश चौधरी (राबड़िया), लालसिंह पटेल (नांदेल), धर्मेंद्र सिंह पवार (फतेहपुर खेड़ा), ललित दुबे (कन्हेरिया) तथा संस्था जय महादेव के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष कमल सिंह चावड़ा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत