अनूपपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, निकली तिरंगा यात्रा

अनूपपुर हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा का भव्य शुभारंभ
तिरंगा ग्राम पंचायत दैखल में संगोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन
केंद्र एवं राज्य सरकार की मसानुसर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार
आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत दैखल स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर परिसर में नामांकुर संस्था मां अंबे सेवा समिति एवं रामकिशोर समाजसेवी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्था राम किशोर सिंह जन उत्थान समिति एवं जय माँ अम्बे सेवा समिति प्रतिनिधि परामर्शदाता जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों एवं प्रस्फुटन समिति सदस्य सीएमसीएलड़ीपी छात्रों के सहयोग से राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय वन्देमातरम एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। सभी नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर की नवांकुर संस्था सचिव श्री नागेंद्र सिंह,कोतमा विकाशखण्ड नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री दिलीप शुक्ला जी परामर्शदाता श्रीमती शारदा चौरसिया से परिषद की प्रस्फुटन समिति दैखल, प्यारी, बम्हनी, नगर विकास ‍ प्रस्फुटन समिति अनूपपुर, सीएमसीएलडीपी छात्र सामाजिक संगठन के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
जय हिंद! भारत माता की जय!

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत