मनावर में सेन समाज का महाकुंभ, सामाजिक एकता और संगठन की शक्ति का दिया संदेश

सामाजिक एकता, समरसता और संगठन की शक्ति का दिया संदेश
सेन समाज की एकता, सामाजिक समरसता और संगठन की शक्ति का संदेश देते हुए शनिवार को सेन समाज कुक्षी, गंधवानी, धरमपुरी एवं मनावर के तत्वावधान में समाजजनों का विशाल महोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन में खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, सागौर सहित विभिन्न जिलों एवं तहसीलों से सेन समाज की महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सर्वप्रथम सेन जी महाराज के मंदिर में श्री राम सेन जी महाराज की आरती एवं पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्वात सेन जी महाराज की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा नगर के प्रमुख मागों से होते हुए मांगलिक भवन मेला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में रथ, बग्गी, ढोल-बैंड, डीजे, आदिवासी नृत्य दल तथा मोटू-पतलू की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही।

नगर में जगह-जगह मंच लगाकर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में नारायणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चौहान, दादा दयालु, संत श्री मंगलगिरी जी, संत श्री कैलाश भारती जी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं करीब 2000 समाजजनों ने सहभागिता की।

मांगलिक भवन मेला मैदान में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में दादा दयालु एवं संतजनों के साथ ओंकारेश्वर धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष यशवंत देवड़ा, भारती समाज, सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सेन पलसूद, प्रदेश प्रवक्ता जयप्रकाश सेन, कार्यक्रम संयोजक नारायणी सेवा के मोहन सेन, भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष माधव सेन सहित विभिन्न जिलों के नारायणी सेना एवं भारतीय सेन समाज के पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन मंचासीन रहे। पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती, बच्चों की शिक्षा तथा सेन समाज के हक-अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने में समाज की युवा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गणेश सेन ने किया।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत