विश्व आदिवासी दिवस पर सिमरिया टांका में वृक्षारोपण, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत घाटीगांव की ग्राम पंचायत सिमरिया टाँका के आदिवासी पुरा पर कार्यक्रम आयोजित कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण।
गिर्द विकास युवा मण्डल ग्वालियर एवं ग्राम पंचायत सिमरिया टांका द्वारा दिनांक 09/08/2026 रविवार को ग्राम पंचायत सिमरिया टाँका के आदिवासी पुरा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती सुप्रिया चौहान सरपंच, गजेन्द्र सिंह चौहान संचालक गिर्द विकास युवा मंडल, हरिओम जाटव समाजसेवी बरई, वीरेन्द्र रावत पंच, सौरभ चौहान एवं आदिवासी पुरा के ग्रामीणजन, युवा, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे, सरपंच श्रीमती सुप्रिया चौहान द्वारा इस अवसर पर विरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं आदिवासी समाज से समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने व बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही, गिर्द विकास युवा मंडल के संचालक गजेन्द्र सिंह चौहान द्वारा सभी उपस्थित युवाओं को नशा नहीं करने, बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व प्रत्येक युवा को 5-5 वृक्ष लगवाने की शपथ दिलवाई, बच्चों को स्वल्पाहार, बिस्किट, कॉपी , पेन्सिल आदि का वितरण किया गया, इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भी वृक्षारोपण भी किया गया व सभी युवाओं को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए टीशर्ट का वितरण भी किया गया।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत