टापरी में घुसकर चार बकरियों की हत्या, अज्ञात बदमाश पर केस दर्ज

तुकोगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश की करतूत……

टापरी की पन्नी फाड़कर चार बकरियों की हत्या…..

​
एंकर – इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के अमर टेकरी इलाके में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने देर रात एक घर के बाहर बनी टापरी में घुसकर तीन बकरियों और एक बकरे की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब पीड़ित पशुपालक उठा तो चारों मवेशी मृत अवस्था में मिले और उनके गले पर चोट के निशान पाए गए। पीड़ित की शिकायत पर तुकोगंज थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​वीओ – पुलिस के अनुसार, अमर टेकरी निवासी फरियादी लोकेंद्र यादव पिता शिवप्रसाद यादव ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर मवेशी पालन का काम करता है, जिसमें उसके पास तीन बकरियां और एक बकरा था। रोजाना की तरह उसने बीती रात करीब 1 बजे अपने चारों मवेशियों को घर के पास बनी पन्नी की टापरी में बांधकर गेट पर ताला लगा दिया और सोने चला गया।​तड़के करीब 4 बजे जब लोकेंद्र की नींद खुली और वह टापरी की तरफ गया, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि टापरी की पन्नी फटी हुई थी और अंदर उसकी तीनों बकरियां और बकरा मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मवेशियों के गले पर गंभीर चोट और कसने के निशान दिखाई दे रहे थे। फरियादी के अनुसार, किसी अज्ञात बदमाश ने रंजिश या आपराधिक मानसिकता के चलते टापरी की पन्नी फाड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों बेजुबान जानवरों की गला घोंटकर या चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही तुकोगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन