इंदौर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़

  • इंदौर की राऊ पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का किया खुलासा…..

आनलाइन बेटिंग का रैकेट टेलीग्राम से संचालित किया जा रहा था……

पूरा नेटवर्क की लिंक तलाशने मे जुटी राऊ पुलिस…

एंकर – इंदौर की राऊ पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाला ऑनलाइन बेटिंग ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फ्लैट से इंटरनेट और कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

वीओ – दरअसल इंदौर की राऊ पुलिस ने ट्रेजर फैंटेसी कॉलोनी में छापेमारी कर राहुल पुत्र प्रवीण निम्बोला को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से धार जिले का निवासी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 40 हजार रुपए नकद, दो लैपटॉप, 9 स्मार्टफोन, सात एटीएम कार्ड और वाई-फाई उपकरण बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि सट्टेबाजी से जुड़े वित्तीय लेन-देन वर्चुअल बैंक खातों के माध्यम से किए जा रहे थे। पूरे नेटवर्क की पड़ताल के लिए जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। वही डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसके संचालन में किन-किन की लोगो की भूमिका रही है।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन