कोतमा में प्रस्फुटन शक्ति संचय प्रशिक्षण सम्पन्न, समाज विकास पर जोर

समाज परिवर्तन की दिशा में एक और सशक्त कदम! मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कोतमा जिलाअनूपपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम (विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र) आज बीआरसी भवन कोतमा जनपद पंचायत में गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री दिलीप शुक्ला जी (नामांकुर संस्था प्रतिनिधि)द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन सिंह जी जनपद पंचायत अध्यक्ष कोतमा, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत कोतमा के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह जी, श्री रजनीश सिंह जी आजीविका मिशन , एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री सरीमन साकेत जी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ओंकार सिंह जी, निखिल कुमार सैनी जी, हिरेंद्र तिवारी जी, महेंद्र यादव जी, दिलीप शुक्ला जी, एवं परामर्शदाता रश्मि रैकवार जी, सरिता मिश्रा जी, कीर्ति राज जैन जी, अजय द्विवेदी जी तथा प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में समाज के समग्र विकास, जनभागीदारी को सशक्त बनाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। दिलीप शुक्ला जी द्वारा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न अभियान जैसे एक पेड़ माँ के नाम, नवांकूर सखी, हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तृत जानकरी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनअभियान परिषद विकासखंड समन्वयक जी ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समितियाँ केवल योजनाओं के क्रियान्वयन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, जनसहभागिता और आत्मनिर्भर समाज निर्माण की सशक्त आधारशिला हैं। मुख्य अतिथियों द्वारा एवं विकासखंड समन्वयक द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण कर अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा, समर्पण एवं जनजागरण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। “जब समाज जागरूक होता है, तभी विकास की नई इबारत लिखी जाती है।” कार्यक्रम के मध्य सुरुचि भोज का आयोजन भी किया गया। आइए, जनभागीदारी को जनआंदोलन बनाकर आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का समापन आभार नवांकूर संस्था प्रतिनिधि श्री दिलीप शुक्ला जी द्वारा किया। #मध्यप्रदेशजनअभियानपरिषद #प्रस्फुटनशक्तिसंचय #जनभागीदारी #समाजविकास सेवाही_संकल्प

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन