भाजपा की संभाग स्तरीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित

भरतपुर, ब्यूरो चीफ रविंद्र सक्सेना। नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को भाजपा संभाग कार्यालय, भरतपुर में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने की।
बैठक में अशोक परनामी ने कहा कि कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी और कमल के चुनाव चिन्ह के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि टिकट चयन के लिए जिला स्तर पर कोर कमेटी बनाई जाएगी तथा युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है और सभी को पूरी मेहनत के साथ संगठन को विजय दिलाने में जुटना चाहिए। संभाग प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई और सह प्रभारी हरिराम रणवा ने भी चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश एवं संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

जालौर में विद्युत विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, तकनीकी कर्मचारियों को दिए सुरक्षा एवं राजस्व प्रबंधन के गुर

जालौर। राजस्थान विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को जालौर में जिले के तकनीकी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्युत कार्यों…

“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”

घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी कोटा 3,अगस्त जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा बस्ती में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक…

Leave a Reply

OTHER NEWS

श्रावण में राममय हुआ करेली, भक्ति की सरिता में उमड़ा जनसैलाब

श्रावण में राममय हुआ करेली, भक्ति की सरिता में उमड़ा जनसैलाब

सांदीपनि विद्यालय नरवर का जिला स्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती और वेट लिफ्टिंग में रहा दबदबा।

सांदीपनि विद्यालय नरवर का जिला स्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती और वेट लिफ्टिंग में रहा दबदबा।

जालौर में विद्युत विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, तकनीकी कर्मचारियों को दिए सुरक्षा एवं राजस्व प्रबंधन के गुर

जालौर में विद्युत विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, तकनीकी कर्मचारियों को दिए सुरक्षा एवं राजस्व प्रबंधन के गुर

शिप्रा में जहर! संतों का सख्त रुख

शिप्रा में जहर! संतों का सख्त रुख

भाजपा की संभाग स्तरीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित

भाजपा की संभाग स्तरीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित

पूर्व आयुष आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर स्व दिनेश प्रधान जी की छटवी पुण्यतिथि पर हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ व भावपूर्ण श्रंधाञ्जलि का आयोजन,

पूर्व आयुष आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर स्व दिनेश प्रधान जी की छटवी पुण्यतिथि पर हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ व भावपूर्ण श्रंधाञ्जलि का आयोजन,