“कोटा: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान”

घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी कोटा 3,अगस्त जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा बस्ती में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भिजवाया। थाना के हेड कांस्टेबल घमंडी लाल ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश विश्वास के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर पर अकेला था। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आकाश मूल रूप से गांधी सागर का निवासी था और वर्तमान में कोटा की दुर्गा बस्ती में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

कटनी। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड