सरकारी भूमि पर नीम और जामुन के पेड़ काटने का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

ग्राम नागुखेड़ी के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में जिला कलेक्टर के नाम आवेदन देकर नेचरल ग्रीन कॉलोनी के रहवासियो द्वारा रात्रि में सरकारी भूमि पर लगे छायादार एवं फलदार वृक्षों की कथित अवैध कटाई का आरोप लगाया है। शिकायत में मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच ग्रामीणजन अपने घर के बाहर निकले तो सामने सड़क के उस पार स्थित शासकीय भूमि पर एक जामुन तथा एक नीम के पेड़ को काटा जा रहा था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कमलसिंह, अतुल पतासे, सचिन, प्रिंस प्रजापति एवं कुमावत द्वारा यह कटाई की जा रही थी। विरोध करने पर कथित रूप से विवाद, गाली-गलौज तथा धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना का वीडियो बनाया गया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वयस्क वृक्षों की कटाई मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 240 का उल्लंघन है। कलेक्टर को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता अर्जुन प्रजापति, गौरी शंकर, बने सिंह, जय सिंह, विजय यादव, इंदिरा, संजय, आंचल आदि अन्य ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार