बी.कॉम के जीरो रिजल्ट पर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध बी.कॉम के कई छात्रों का परीक्षा परिणाम शून्य आने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में केपी कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी और एकत्रित चिल्लर राशि कॉलेज के प्राचार्य को सौंपते हुए ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बी.कॉम के छात्रों का जीरो रिजल्ट उनकी मेहनत के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा परिणाम की जांच कर जल्द सुधार किया जाए, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने कहा कि यदि जल्द ही छात्रों के परिणाम में सुधार नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। वहीं, केपी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि छात्रों ने ज्ञापन और चिल्लर राशि सौंपी है। उनकी मांगों को विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन तक भेजा जाएगा और विश्वविद्यालय स्तर पर जो भी उचित निर्णय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन के अंत में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्राचार्य के माध्यम से यह चिल्लर राशि कुलपति को भेजी जाए तथा पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Posts

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को नमन अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों ने श्रद्धा से किया वीर बलिदानियों को स्मरण मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले उरी…

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी विश्व हिंदू परिषद डबरा ज़िला के द्वारा 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक निजी मैरिज गार्डन में काव्य गोष्ठी एवं…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

पवित्र देविका में चला स्वच्छता अभियान, घाटों की हुई सफाई

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

मनावर में ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से जगमगाया बस स्टैंड

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी में ड्रग तस्कर की मौत का खुलासा, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार