“‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला में बच्चों ने कार्टून कला से उकेरी बस्तर की पहचान”

बस्तर की सकारात्मक छवि और समृद्ध संस्कृति को कला के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला का आयोजन सोमवार को एक निजी होटल में हुआ। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से ‘कार्टून वॉच’ पत्रिका द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में जिले के 10 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री * केदार कश्यप* ने कहाअपनी भावनाओं को कला के माध्यम से व्यक्त करना भी एक विशेष हुनर है। कार्टून और कैरिकेचर केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समान और विकास के सकारात्मक संदेश देने की सशक्त कला हैं।

इस अवसर पर महापौर * संजय पांडेय*, एमआईसी सदस्य * संग्राम सिंह*, कलेक्टर आकाश छिकारा और स्थानीय कार्टूनिस्ट * सुभाष पांडे* उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बच्चों द्वारा बनाए गए कार्टून देखे और उनकी कल्पनाशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा `कार्टून जैसी विधा बच्चों में रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकार विकसित करती है। बच्चे रंगों और रेखाओं से सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें।

कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट * माधव जोशी* और पुणे के कैरिकेचर कलाकार * शुभम जिंदे* ने लाइव डेमो देकर बच्चों को कार्टून बनाने की तकनीक सिखाई। उन्होंने कला के सामाजिक महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। कैरिकेचर कलाकार शुभम जिंदे ने वनमंत्री और महापौर का कैरिकेचर बनाकर भेंट किया।

‘कार्टून वॉच’ के संपादक * त्र्यंबक शर्मा* ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को बस्तर की खूबियों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। मुख्यमंत्री * विष्णु देव साय* के नेतृत्व में बस्तर विकास और विश्वास के साथ नई पहचान बना रहा है। चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी और बस्तर दशहरा जैसी धरोहरों को कार्टून के जरिए प्रस्तुत करना ही इस कार्यशाला का मकसद है।

Related Posts

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत निवार पुलिस को…

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार