“फतेहपुर: टूटी नहर से बहा सिंचाई का पानी, विभागीय लापरवाही पर किसानों का आक्रोश”

पम्प कैनाल गलाथा की खांदी कटी, पानी बर्बाद होता रहा और सोता विभाग रहा

दो साल पहले हुआ था नहर का जीर्णोद्धार, अब सीमेंटेड नहर टूटने से किसानों में आक्रोश

फतेहपुर यूपी के नलकूप खण्ड फतेहपुर की लघु डाल नहर गलाथा में विभागीय लापरवाही का मामला सामने आया है । कुलाबा नंबर दो और तीन के बीच पक्की सीमेंटेड नहर टूट जाने से खांदी कट गई और काफी मात्रा में सिंचाई का पानी बर्बाद होता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी बहता रहा, लेकिन विभागीय जिम्मेदारों को इसकी सुध तक नहीं रही।

किसानों के मुताबिक, उक्त नहर का जीर्णोद्धार करीब दो वर्ष पहले ही कराया गया था। इसके बावजूद नहर का पक्का हिस्सा टूट जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहा है । किसानों का कहना है कि यदि समय रहते विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर टूटी नहर की मरम्मत करा देते तो पानी की बर्बादी रोकी जा सकती थी ।

ग्रामीणों ने नलकूप खण्ड के जेई बबलू भारती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि जेई नियमित रूप से नहर का निरीक्षण करने मौके पर नहीं पहुंचते, जिसके चलते नहर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। आरोप है कि नहर की सफाई भी नियमित रूप से नहीं कराई जाती और सफाई के नाम पर कागजी खानापूर्ति किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं ।

किसानों ने मांग की है कि पिछले दो वर्षों में गलाथा लघु डाल नहर के जीर्णोद्धार, मरम्मत और सफाई के नाम पर खर्च किए गए बजट की निष्पक्ष जांच कराई जाए । साथ ही मौके पर कराए गए कार्यों और विभागीय अभिलेखों का मिलान कर जिम्मेदारी तय की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि दो साल पहले जिस नहर का जीर्णोद्धार कराया गया था, वह इतनी जल्दी कैसे टूट गई? यदि नहर की नियमित निगरानी और सफाई होती है तो खांदी कटने की जानकारी विभाग को समय पर क्यों नहीं हुई? किसानों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Related Posts

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत निवार पुलिस को…

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार

CCTV से खुला बाइक चोरी का राज, आरोपी गिरफ्तार