“दतिया जीत पर देवास में कांग्रेस का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटी”

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत की खुशी में जमकर नृत्य किया।

वीओ :
देवास में कांग्रेस द्वारा स्थानीय सयाजी द्वार पर दतिया उपचुनाव में पार्टी की जीत का जश्न देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि दतिया की जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने इस जीत का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और जनता के समर्थन को दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ा और जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया। ईवीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कड़ी मॉनिटरिंग के कारण किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना नहीं रही, जिसके चलते निष्पक्ष चुनाव हुआ और कांग्रेस को विजय मिली।

Related Posts

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

कटनी/स्लीमनाबाद। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में स्लीमनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों…

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत निवार पुलिस को…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम