ओडिशा सड़क हादसे में मिर्जापुर के ट्रक चालक की मौत, गांव में पसरा मातम

लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी राजकुमार सरोज की 31 जुलाई की रात में उड़ीसा के रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 2 अगस्त की रात घर पर शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिस समय शव‌ गांव पहुंचा काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पूरे गांव में मौत का मातम उतर गया। रात में ही परिजनों और रिश्तेदारों ने शव को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी राजकुमार सरोज दो माह पहले ट्रक चलाने के लिए उड़ीसा के रायगढ़ जिले में गए थे जहां से वह टिकरी अलमुनियम फैक्ट्री के लिए ट्रक लेकर 31 जुलाई की रात में जा रहे थे ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गया जिसमें घटनास्थल पर ही 52 वर्षीय राजकुमार सरोज की मौत हो गई। जिस कंपनी का ट्रक चलाते थे उस कंपनी के मैनेजर ने चालक साथियों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक आवास मिर्जापुर के बामी गांव में एम्बुलेंस से रविवार रात में भेज दिया गया था। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक राजकुमार के छोटे भाई विजय कुमार सरोज ने बताया कि शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजकुमार के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं एक पुत्र व दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। पत्नी और बच्चों सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Posts

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटने के बाद संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।।* मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित मुंगेर मंदिर के पास गुरुवार रात एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक का…

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट पर ई-रिक्शा विवाद मामले में निषाद महिला ने लगाया नाविकों पर हमले का आरोप । वृन्दावन। यमुना नदी के चीरघाट पर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ई-रिक्शा पलटा, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

कटनी रेलवे स्टेशन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 72 बोतल विदेशी शराब जब्त;

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

चीरघाट ई-रिक्शा विवाद में बवाल, नाविकों पर मारपीट का आरोप

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

कांठ में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, भूकंप से निपटने का अभ्यास

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

जनता के काम में देरी नहीं चलेगी, कलेक्टर तिवारी ने तहसील पहुंचकर खुद परखी व्यवस्था

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

साकरीटोला स्कूल में गणित शिक्षक का पद खाली, पढ़ाई प्रभावित