ओम बन्ना मंदिर को जमीन आवंटन, CM भजनलाल ने जताई खुशी

श्री ओम बन्ना मन्दिर को जमीन आवंटन के लिए आभार कार्यक्रम

राजस्थान में पग-पग पर आस्था धाम, ढाई वर्ष में विकास के किए अनेक काम

धार्मिक स्थलों पर होगा हेरिटेज वॉक वे का निर्माण

पानी और बिजली की पर्याप्त सप्लाई की सुनिश्चित

मजबूत फैसलों से हो रहा युवाओं और किसानों का कल्याण
– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शौर्य और पराक्रम की भूमि होने के साथ ही आस्था और विश्वास की पावन धरती है। यहां पग-पग पर आस्था धाम हैं तथा कई महापुरुषों ने अपने अलौकिक चमत्कारों से लोकहितकारी कार्य किए हैं। श्री ओम बन्ना के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। वे उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से रक्षा करने तथा मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए श्रद्धापूर्वक पूजते हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को श्री ओम बन्ना मंदिर के लिए भूमि आवंटन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाली जिले के चोटिला में श्री ओम बन्ना मंदिर के विस्तार और सुव्यवस्थित विकास के लिए हमारी सरकार द्वारा भूमि आवंटित की गई है। इससे मंदिर परिसर का अच्छा विकास होगा और धार्मिक पर्यटन को भी गति मिलेगी।

विरासत भी-विकास भी के साथ समग्र विकास
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विरासत भी-विकास भी’ के मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। हमने ढाई वर्ष में विरासत स्थलों और आस्था धामों के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राजस्थान में पृथ्वीराज चौहान पैनोरमा, मीरा बाई, राणा सांगा, हाड़ी रानी और वीर शिरोमणि राव चंद्रसेन जैसे अनेक पैनोरमाओं का निर्माण कार्य करवाया गया है।

शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों का होगा संरक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में धार्मिक पर्यटन को नई गति देने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा, केशोरायपाटन, डीग और चित्तौड़गढ़ जैसे धार्मिक शहरों में हेरिटेज वॉक वे का निर्माण करवाएंगे। इसी प्रकार, किराडू के मंदिर समूह के संरक्षण एवं जीर्णाद्धार के कार्य होंगे। शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के लिए भी काम किया जा रहा है।

वरिष्ठजन करेंगे हवाई जहाज और एसी ट्रेन से तीर्थयात्रा
उन्होंने कहा कि पाली के श्री करूणामूर्ति धाम, ब्‍यावर के मकरमंडी माताजी मंदिर में विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 1 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवा चुकी है। इस वर्ष भी हजारों वरिष्ठजनों को हवाई मार्ग से नेपाल के पशुपतिनाथ और एसी ट्रेन से विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

धर्मशालाओं के निर्माण एवं संचालन के लिए बनेगी नई नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थान विभाग की धर्मशालाओं की मरम्मत एवं जीर्णाद्धार के कार्य किए जाएंगे। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवस्थान विभाग के अधीन खाली भूमि पर धर्मशालाओं के निर्माण एवं संचालन के लिए नई नीति बनाई जाएगी। इसी प्रकार, दीपावली, होली, शिवरात्रि, रामनवमी, गुरु पूर्णिमा जैसे त्योहारों पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने कहा कि जहां आस्था का सम्मान होता है, वहां संस्कृति सशक्त होती है, समाज संगठित होता है और विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए विकसित, समृद्ध और गौरवशाली राजस्थान बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पानी एवं बिजली के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही है, जिससे इनकी पर्याप्त उपलब्धता बढ़ रही है। मजबूत फैसलों से पेपरलीक पर लगाम लगाई है तथा युवाओं के लिए रिकॉर्ड भर्तियां से लेकर स्वरोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत सहित श्री ओम बन्ना मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, मारवाड़ राजपूत सभा के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
—-

Related Posts

भदोही पुलिस लाइन में SP अभिनव त्यागी का निरीक्षण, UP-112 वाहन व ड्रोन कैमरे जांचे

श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल…

दाऊदी बोहरा समाज ने जिला अस्पताल को ब्लड बैंक उपकरण किए भेंट

दाऊदी बोहरा समुदाय ने जिला अस्पताल, अलीराजपुर को ब्लड बैंक के उपकरण सौंपे!! *यह उपहार दाऊदी बोहरा समाज के अगाध श्रद्धा केंद्र धर्मगुरु डॉ.सैयदना साहेब की हालिया अलीराजपुर यात्रा के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भदोही पुलिस लाइन में SP अभिनव त्यागी का निरीक्षण, UP-112 वाहन व ड्रोन कैमरे जांचे

भदोही पुलिस लाइन में SP अभिनव त्यागी का निरीक्षण, UP-112 वाहन व ड्रोन कैमरे जांचे

ओम बन्ना मंदिर को जमीन आवंटन, CM भजनलाल ने जताई खुशी

ओम बन्ना मंदिर को जमीन आवंटन, CM भजनलाल ने जताई खुशी

दाऊदी बोहरा समाज ने जिला अस्पताल को ब्लड बैंक उपकरण किए भेंट

दाऊदी बोहरा समाज ने जिला अस्पताल को ब्लड बैंक उपकरण किए भेंट

जयपुर पहुंची संत रविदास समरसता कलश यात्रा, CM भजनलाल ने किया स्वागत

जयपुर पहुंची संत रविदास समरसता कलश यात्रा, CM भजनलाल ने किया स्वागत

बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार बने मौत का खतरा

बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार बने मौत का खतरा

सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम