गुरु पूर्णिमा पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, हजारों श्रद्धालुओं ने सुनी शिव महिमा

गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं को शिव महिमा का संदेश

फतेहपुर जनपद के मण्डल मुख्यालय प्रयागराज स्थित लाल महेन्द्र शिव शक्ति सेवा समिति कोटवा कोट द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्य स्थान गऊ घाट, प्रयागराज में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

ॐ नमः शिवाय के नाम से विख्यात गुरुजी ने भगवान शिव की महिमा एवं कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया । उन्होंने अपने प्रवचन में सत्य, सदाचार, सेवा, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा भक्तों के हृदय में अच्छे संस्कार विकसित करने का संदेश दिया ।
गुरुजी ने कहा कि भगवान शिव का मार्ग सच्चाई, त्याग और करुणा का मार्ग है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाए, तो समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता का वातावरण स्थापित हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा । श्रद्धालुओं ने गुरुजी के प्रवचन को श्रद्धापूर्वक सुना और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया । गुरु पूर्णिमा के इस पावन आयोजन ने उपस्थित भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धार्मिक आस्था का संचार उत्पन्न कर दिया ।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त