देवास में ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण शुरू, 100 युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

देवास में आपदा मित्र योजना के तहत स्वयंसेवकों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए युवाओं से आपदा के समय सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

वीओ:
देवास में जिला प्रशासन और होमगार्ड के सहयोग से आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करना है। इस वर्ष जिले के 100 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बाढ़, आग, सड़क दुर्घटना या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सुरक्षा, बचाव तकनीक, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित युवा आपदा के समय समाज के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त