देवास में सागौन तस्करी पर बड़ा एक्शन, लकड़ी से भरा आयशर जब्त, दो गिरफ्तार

देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस के सहयोग से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग का होने से अंतरराज्यीय लकड़ी तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

वीओ:
वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध सागौन लकड़ी से भरा वाहन जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर वन विभाग ने नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी और आयशर वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त