तालाब पाटकर प्लॉटिंग का आरोप, जलभराव के खतरे पर SDM से कार्रवाई की मांग

तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

बदायूँ – ज़िले के सहसवान नगर के मोहल्ला शहबाजपुर के मोहल्लेवासियों ने तकिया कब्रिस्तान के पीछे तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से गंदे पानी के निकास की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी सहसवान के नाम तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने बताया कि तकिया कब्रिस्तान के पीछे पहले एक तालाब था जिसमें मोहल्ला शहबाजपुर की लगभग आधी आबादी के घरों का गंदा पानी एकत्र होता था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा तालाब को पाटकर प्लॉटिंग की जा रही है, जिससे गंदे पानी का प्राकृतिक निकास पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर जमा होने लगा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। यदि गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाएगी तथा गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगेगा। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं प्लॉटिंग पर रोक लगाने के बावजूद तालाबों को पाटकर प्लॉटिंग का कार्य लगातार जारी है, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
मोहल्लेवासियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्लॉटिंग किए जाने से कोई आपत्ति नहीं है। उनकी केवल यह मांग है कि प्लॉटिंग से पहले गंदे पानी की निकासी की समुचित एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
मोहल्लेवासियों ने एसडीएम सहसवान से मांग की कि गंदे पानी के निकास की स्थायी व्यवस्था होने तक संबंधित प्लॉटिंग पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। तहसीलदार राकेश कुमार ने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त