गरौठा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

गरौठा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध खनन मे लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

देर रात्रि गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लखेरी नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर पुलिस ने एक आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से बालू का खनन करते हुए पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से भरी गई बालू बरामद हुई। गरौठा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली लाकर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र पटेल, हेड कांस्टेबल दीवान सिंह एवं पुलिस कांस्टेबल सत्यपाल शामिल रहे।
मिली जानकारी के अनुसार खनन माफियाओ ने लखेरी नदी से बालू निकाल कर मंदिर जाने वाले रास्ते मे गड्ढे कर दिए है जिसकी वजह से श्री गिद्धवाहिनी माता मंदिर जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पढ़ रहा है खनन माफियाओ द्वारा नदी किनारे बालू डम्प की गयी है जिस पर कार्यवाही होना भी आवश्यक है

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त