भितरवार: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ

नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी: विद्यार्थियों को दिलाई नशा न करने की शपथ

एंकर…भितरवार। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भितरवार स्थित सनराइज स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद कर देता है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहेगा तो समाज और देश का भविष्य भी सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनेगा।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जन-जागरूकता ही इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। पुलिस प्रशासन लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर भी सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
कार्यक्रम में सनराइज स्कूल के डायरेक्टर राहुल कुमार जैन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से हमेशा दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वयं नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

कायस्थ कुल उद्भव पुस्तक का विमोचन डॉ अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया। बिहार -पटना, पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप कुमार श्रीवास्तवने बिहार के दौरे पर पटना में किया…

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का दौरा भरतपुर , डीग व पूंछरी के लौठा । जिला अध्यक्ष भाजपा शिवानी दायमा का राजस्थान के सीएम के दौरे से पूर्व तैयारी पर चर्चा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

पटना में “कायस्थ कुल उद्भव” पुस्तक का विमोचन, डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

सीएम भजनलाल के भरतपुर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

दतिया उपचुनाव: वाहन चेकिंग में दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

दतिया उपचुनाव: वाहन चेकिंग में दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

जबलपुर: अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़, सोनोग्राफी सेंटर सील

जबलपुर: अवैध लिंग परीक्षण रैकेट का भंडाफोड़, सोनोग्राफी सेंटर सील

जबलपुर: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जबलपुर: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जबलपुर: विशाल सोनकर हत्याकांड में दो गिरफ्तार, परिजनों का थाने में हंगामा

जबलपुर: विशाल सोनकर हत्याकांड में दो गिरफ्तार, परिजनों का थाने में हंगामा