मनावर: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में “नशे से है दूरी 2.0” जागरूकता कार्यक्रम

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, मनावर में “नशे से है दूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

विज्वल।।

आज सोमवर को मध्यप्रदेश शासन के “नशे से है दूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, मनावर में थाना मनावर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री बृजेश कुमार मालवीय, थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव, उप निरीक्षक श्री गिलदार सिंह बघेल एवं प्रधान आरक्षक श्री ललित कुमरावत उपस्थित रहे।
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से श्री सचिन कोठारी (General Manager – Employee Relations & Security), श्री शिवदत्त चंद्रावत (Section Head – Security), श्री अरविंद गुप्ता, श्री राहुल शुक्ला, श्री रितेश राठौर सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों गणेश नायक, कमल सोलंकी, विकास देवास, अजय डावर सहित बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभाव, उसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवन जीने का संदेश देते हुए सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प दिलाया गया।
अंत में अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “नशे से है दूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनजागरूकता कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त