जबलपुर में हजरत मीरा अली दातार का 550वां उर्स अकीदत से मनाया गया

जबलपुर: हजरत सैयद ख्वाजा अमीनउद्दीन चिश्ती बाबा साहब कचहरी वाले (रहमतुल्लाह अलैह) के आस्ताने पर हजरत सैयद मीरा अली दातार (रहमतुल्लाह अलैह), उनावा (गुजरात) का 550वां उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। आस्ताने के खादिम-ए-आला चंगेज खान अशरफी ने बताया कि वर्ष 1976 से जबलपुर स्थित चिल्ला मुबारक पर हर साल उर्स का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने संदल व चादर शरीफ पेश की, सलातो-सलाम पढ़ा और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली के लिए दुआएँ कीं।
उर्स के अवसर पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। साथ ही रूहानी और जिस्मानी तकलीफ़ों से पीड़ित लोगों की शिफ़ा के लिए विशेष दुआ की गई। रात 10:30 बजे से शमा महफिल (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जो कुल की महफिल और मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप