लालगंज CHC में बच्चों में टीबी पहचान पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

लालगंज, मीरजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह की अध्यक्षता में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स द्वारा बच्चों में होने वाले टी बी की बीमारी के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर डॉक्टर कैलाश कुमार बिंद द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण में समस्त स्टाफ एन टी ई पी और ए एन एम आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के सी एच ओ आर बी एस के स्टाफ मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टर कैलाश बिंद ने कहा कि जिसमें बच्चों में होने वाली टी बी जैसी गंभीर बीमारी को पहचाना जा सके और उनका उपचार किया जा सके बच्चों में टी बी की समय से पहचान और उपचार न केवल संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में सहायक है बल्कि गंभीर जटिलताओं की रोक थाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने बताया कि ६वर्ष तक के बच्चों में टी बी की जाँच चुनौतीपूर्ण होती हैं क्यों कि ये पर्याप्त मात्रा में बलगम नहीं निकाल पाते ऐसे मामलों में ऐसे मामलों में गैस्ट्रिक एस्पिरेशन के माध्यम से नमूना लिया जाता है जिसके लिए विशेष तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है । अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीवी स्क्रीन तथा पेडियाट्रिक टीवी के निदान और उपचार संबंधी प्रक्रिया में दक्ष बनाना था ताकि बच्चों में टीवी की समय पर पहचान और जांच होने से सुनिश्चित किया जा सके जिससे बच्चों में होने वाली टीवी की बीमारी पहचान कर ट्रीटमेंट स्टार्ट किया जा सके। प्रशिक्षण में निम्न लोग उपस्थित रहे डॉक्टर संजय सिंह, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर कैलाश बिन्द, डॉक्टर मनिंदर सिंह, डॉक्टर पंकज, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स से धनंजय प्रसाद श्रीवास्तव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शमीम अहमद लैब टेक्नीशियन नीरज सिंह, सिद्धार्थ उपाध्याय मुकेश राजेश बिमलेश अभय गर्ग अंजुल अम्बुज अदीब निकिता पटेल बिमलेश कल्पना निर्मला देवी मीनू पांडे आदि लोग रहे।

Related Posts

जबलपुर में हजरत मीरा अली दातार का 550वां उर्स अकीदत से मनाया गया

जबलपुर: हजरत सैयद ख्वाजा अमीनउद्दीन चिश्ती बाबा साहब कचहरी वाले (रहमतुल्लाह अलैह) के आस्ताने पर हजरत सैयद मीरा अली दातार (रहमतुल्लाह अलैह), उनावा (गुजरात) का 550वां उर्स मुबारक अकीदत व…

सीएम भजनलाल ने सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण से जुड़े…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जबलपुर में हजरत मीरा अली दातार का 550वां उर्स अकीदत से मनाया गया

जबलपुर में हजरत मीरा अली दातार का 550वां उर्स अकीदत से मनाया गया

लालगंज CHC में बच्चों में टीबी पहचान पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

लालगंज CHC में बच्चों में टीबी पहचान पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

सीएम भजनलाल ने सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

सीएम भजनलाल ने सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

मनावर में ABVP ने NSUI के खिलाफ किया पुतला दहन

मनावर में ABVP ने NSUI के खिलाफ किया पुतला दहन

खड्डा को 60.47 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

खड्डा को 60.47 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा उज्जैन, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा उज्जैन, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब