सीएम भजनलाल ने सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और त्याग के प्रतीक हैं तथा सेवा से निवृत्त होने के बाद भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। उन्होंने भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन, विशेषकर युवाओं को रूबरू कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशभर के शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करते हुए उनके लिए एक समान मॉडल विकसित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के साथ खड़ी है तथा उनके सम्मान और कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह और रैक्सको के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल विजय सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप