भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे मार्ग

महाजनी गली से पूजा अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा

खजुहा, जहानाबाद और जाफरगंज के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी

फतेहपुर यूपी के तहसील बिंदकी क्षेत्र के महाजनी गली से भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा का नेतृत्व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने किया । श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए ।
यह शोभायात्रा महाजनी गली से प्रारंभ होकर खजुहा, जहानाबाद तथा जाफरगंज के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की और यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र पटेल के अलावा शिवशंकर तोमर, अंशू बाबा, अमौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप