हरियालो राजस्थान और स्वच्छ हवा अभियान को लेकर कलेक्टर सख्त

जयपुर में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक में मिशन हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को पौधारोपण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियोटैगिंग कर पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाएं। इसके बाद जिला पर्यावरण समिति की बैठक में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्धारित मानकों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, ठोस कचरा प्रबंधन, सड़क की नियमित सफाई, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें, ताकि जयपुर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के अभियान को गति मिल सके।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप