मनावर बस स्टैंड पर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

“नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के तहत बस स्टैंड मनावर पर आमजन को किया गया पुलिस द्वारा जागरूक

विज्वल:-
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16.07.2026 को थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ बस स्टैंड मनावर पर नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री राजेश यादव एवं पुलिस स्टाफ ने बस स्टैंड पर उपस्थित यात्रियों, वाहन चालकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को शराब, गुटखा, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही उपस्थित नागरिकों को “नशामुक्त मध्यप्रदेश” के निर्माण में सहयोग देने, स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री राजेश यादव एवं पुलिस स्टाफ ने आमजन से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्यक्रम में थाना मनावर का समस्त पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
“नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें। स्वस्थ जीवन अपनाएँ और नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।”

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप