बिजली विभाग की टीम से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंकर:
बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेंहड़ा गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीओ:
जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी के एक मामले में आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए विद्युत विभाग की टीम बरेंहड़ा गांव पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी पक्ष ने टीम के साथ अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

विद्युत विभाग की तहरीर के आधार पर अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों—राजेश कुमार, विवेक और मनीष—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप