“पलेरा को जल्द मिलेगा 28 करोड़ का सांदीपनी विद्यालय”

पलेरा को मिलेगी विश्वस्तरीय शिक्षा की सौगात:

28 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सांदीपनी विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया जायजा

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर ——————-
टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र के विद्यार्थियों और पालकों के लिए शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पलेरा नगर में बन रहा भव्य सांदीपनी विद्यालय अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अमित जैन ने पलेरा पहुंचकर विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया और जारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भवन का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है, जिसे इसी महीने में ही पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस विद्यालय के शुरू होने से पलेरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अमित जैन ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एमपीबीडीसी (मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) और वसुंधरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को शेष बचे कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में समाप्त करने के निर्देश दिए। डीईओ अमित जैन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस विद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को सर्वसुविधाजनक माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप