“हैवान पिता से बचने घर छोड़ भागी नाबालिग”

वो पिता नहीं, पिता के नाम पर धब्बा है, पहले तो उसने कम उम्र में ही मेरी शादी कर दी, इसके बाद मेरे साथ ही गलत हरकत करता,कभी सीने में हाथ लगाता तो कभी कहीं और…मां को बताया तो वो उनके साथ भी मारपीट करता। मैंने ये सब करने से मना किया तो मुझे बहुत मारा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार घर से भागना ही सहीं समझा, और फिर कटनी होते हुए जबलपुर आ गई। कभी फुटपाथ पर तो कभी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी। डर लग रहा था कि कहीं यहां भी ना आ जाए, इसलिए थाने आकर पिता की करतूत पुलिस को बताई है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ये कहना है शहडोल से जबलपुर पहुंची 16 साल की नाबालिग किशोरी का, जो कि सगे पिता की गंदी हरकतों से परेशान थी।
जबलपुर की महिला थाना प्रधान रक्षक कमल पटेल ने बताया कि पीड़ित ने उसे बताया पिता
एक साल से कर रहा था परेशान

शहडोल से जबलपुर पहुंची किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। एक साल पहले एहसास हुआ कि उनकी नीयत ठीक नहीं है। रात को शराब पीकर घर आए, मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। आचानक ही मेरे नजदीक आए और कपड़े अलग करने लगे। आंख खुली तो देखा कि पिता मेरे बगल में बैठे हुए है। तब लगा कि शराब के नशे में है, इसलिए वहां से उठकर मां के पास चली गई। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, पर एक साल से हमेशा ऐसा करना शुरू कर दिया।

जबरन शादी करवाई

पीड़िता ने बताया कि लगातार पिता की हरकतों को विरोध कर रही थी, मां को बताया तो वह भी चुप रह गई। कई बार पिता से उनकी हरकतों के कारण हाथापाई भी होगी। इसके बाद बिना मर्जी के 20 साल बड़े युवक से शादी करवा दी, और उसके घर भेज दिया, पर वह भी शराब पीकर मारपीट करता। मां को बताया तो उन्होंने भी मदद करने से इंकार कर दिया,ऐसे में एक ही रास्ता बचा था कि घर से भाग जाओ। 9 जुलाई को घर से भागकर शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंची ,जहां से कटनी और फिर जबलपुर आ गई। किशोरी का कहना है कि अब वह घर नहीं जाना चाहती है, क्योंकि फिर से पिता वहीं गंदी हरकत करेगा।

पिता का बनाया वीडियो

किशोरी सगे पिता की गंदी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने ना चाहते भी वीडियो बनाया। पीड़िता ने बताया कि अब तो हमेशा का काम हो गया था कि रात को शराब के नशे में घर आते और फिर पूछते कि पेट में क्या दर्द हो रहा है, इसके बाद कपड़े ऊपर कर यहां-वहां हाथ लगाते। लड़की ने पिता का वीडियो पुलिस को भी सौंपा है।

पुलिस नहीं कर रही थी भरोसा

पीड़िता का कहना था कि 9 जुलाई से वह घर से भागकर कटनी से जबलपुर आ गई, तब से यहीं पर घूम रही थी। कल शाम को स्टेशन में एक पुलिस वाले भैया मिले, जिन्होंने कहा कि तुम्हें में कुछ दिनों से यहां पर देक रहा हू, इसके बाद उसे महिला थाने लाया गया, जहां पुलिस से जब किशोरी ने अपने पिता की गंदी हरकतों को विषय में बताया तो उस पर भरोसा नहीं किया गया, जिसके बाद उसने पिता की हरकतों के वीडियो दिखाए तो पुलिस भी हैरान रह गई।

इस घटना के बाद महिला थाना पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर किशोरी को सेल्टर होम लेकर पुहंची, फिर शहडोल पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी गई। किशोरी का कहना है कि वह घर नहीं जाना चाहती है, और उसे यह भी नहीं पता कि शहडोल पुलिस मदद करते हुए पिता पर कार्रवाई करती है, या नहीं। किशोरी का कहना है कि 5 मई को परिवार वालों ने बिना मर्जी के जबरजस्ती शादी कर दी है। उसका कहना था कि पिता जबरन संबंध बनाना चाहता था, मना किया तो शादी करवा दी।

मां बोली-घर से पहले भी भाग चुकी है

नाबालिग बेटी को शहडोल पुलिस के साथ लेने जबलपुर पहुंची किशोरी की मां का कहना है कि पेट में उसके कुछ दिनों से दर्द हो रहा था, जिसका इलाज के लिए बड़े भाई के साथ कटनी गई थी। दोबारा डाक्टर ने फिर 9 जुलाई को बुलाया था। जिसके चलते अकेले ही यह कहकर घर से निकल गई कि वह शाम तक वापस आ जाएगी, पर रात तक जब घर नहीं पहुंची तो उसे कटनी में जाकर तलाश किया पर जब नहीं मिली तो अगले दिन 10 तारीख को शहडोल पुलिस से लड़की की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

मां का कहना था कि 16 साल में शादी करने की वजह यह थी कि इससे पहले एक बार और यह घर से बिना कुछ बताए चली गई थी, जिसके चलते इज्जत बचाने के लिए पड़ोस में ही रहने वाले 25 साल लड़के से शादी कर दी। मां का कहना था कि रिश्तेदारी में बेइज्जती हो रही थी ,डर था कि कहीं फिर से घर छोड़कर ना चली जाए, इसलिए शादी कर दी।

पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

किशोरी को लेने के लिए गुरुवार को शहडोल से जबलपुर उसकी मां और मामा के साथ पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल दस्तयाब कर साथ ले गई है। शहडोल पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि रामानंद शुक्ला ने थाने में रिपोर्ट दर करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी जो कि 16 साल की है, वह घर में बिना किसी से कुछ कहे चली गई है, जिसे पुलिस लगातार तलाश भी कर रही थी। पिता ने शंका जताई कि उसे कोई बहलाकर ले गया है। 15 तारीख की रात को जबलपुर पुलिस ने सूचना दी कि नाबालिग किशोरी थाने में है,जिसे कि आज दस्तयाब कर परिवार वालों के साथ वापस शहडोल ले जाया जा रहा है।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप