“नशा मुक्त समाज का संदेश, छात्राओं को किया जागरूक”

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “नशा से दूरी है जरूरी” जागरूकता कार्यक्रम संपन्न;

पुलिस प्रशासन और मानवाधिकार संगठन ने छात्राओं को किया जागरूक

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर —————-
​टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में स्थित ​शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “नशा से दूरी है जरूरी” विषय पर एक वृहद छात्र छात्रा जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
​यह पूरा भव्य आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, एसडीओपी विजयतारा एवं श्री अभिषेक गौतम के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नगर निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सुरक्षा व कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर
​मानवाधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित एवं अन्य पदाधिकारियों ने बच्चों के अधिकारों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। संगठन की ओर से साल भर बच्चों के अधिकारों के संरक्षण का भरोसा देते हुए उनके जीवन के अमूल्य मोल को समझाया गया, जिसे विद्यालय की छात्राओं ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
इस पूरे गरिमामय कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन ब्रजेश खरे द्वारा किया गया। उनके उत्कृष्ट संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यालय परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथि अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप