“316 पाव अवैध शराब जब्त, मुख्य आरोपी राहुल काला फरार”

जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार पर रामपुर पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को सीधे इलाके के कथित शातिर बदमाश राहुल काला तक पहुंचा दिया है। अब पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मांडवा मे अस्पताल के पीछे पहाड़ी पर एक युवक अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष गोटिया, निवासी मांडवा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो बोरियों में रखी 316 पाव देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब क्षेत्र के कथित शातिर बदमाश राहुल काला की है और वह 300 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर शराब बेचने का काम कर रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल काला की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

सवाल यह है कि आखिर अवैध शराब का यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं? अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और राहुल काला की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर