“दंपत्ति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता का दिया संदेश”

फाउंडेशन के अंतर्गत दंपत्ति ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मानवता का दिया संदेश

फतेहपुर यूपी सर्व दर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के माध्यम से मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ रविवार को मानस रक्तकेंद्र फतेहपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में त्रिवेदी दंपत्ति ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया ।
आशुतोष त्रिवेदी ने चौथी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दिखाई । वहीं उनकी पत्नी निष्ठा त्रिवेदी ने पहली बार रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई , और अन्य लोगों, विशेषकर महिलाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान के बाद दंपत्ति ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, “रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। रक्तदान के उपरांत मानस रक्तकेंद्र की वरिष्ठ टेक्नीशियन अनामिका पाल ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह तथा मानस रक्तकेंद्र की ओर से अनामिका पाल और बलराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर