स्टेट बार चुनाव: आर.के. सिंह सैनी दूसरे स्थान पर

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जबलपुर का दबदबा, आर.के. सिंह सैनी प्रदेश में दूसरे स्थान पर

एंकर–एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व वाइस चेयरमैन आर.के. सिंह सैनी ने जबलपुर जिले से सर्वाधिक 980 मत हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कुल 1387 मतों के साथ वे प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मतगणना के रुझानों में जबलपुर के अन्य प्रत्याशी मनीष तिवारी, शैलेंद्र वर्मा और आशीष त्रिवेदी भी बढ़त बनाए हुए हैं। इससे जबलपुर के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस.के. पालो और वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के अनुसार जबलपुर जिले की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक 34,920 मतपत्रों की गिनती की गई है, जिनमें 1,266 मत निरस्त घोषित किए गए हैं। अभी प्रदेश के अन्य जिलों के करीब 27 हजार मतों की गिनती शेष है, जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला