निर्माणाधीन पुल पर बवाल, ठेकेदार पर केस

निर्माणाधीन पुल बना बवाल की जड़, आधी रात थाने के बाहर नारेबाजी

मारपीट के आरोप में ठेकेदार समेत दो पर केस, दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर; ग्रामीण बोले- न वैकल्पिक रास्ता, न सुरक्षा व्यवस्था

एंकर
देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा के सुनवानी महाकाल में निर्माणाधीन पुल अब विवादों का केंद्र बन गया है। पहले पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे, फिर वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाए जाने से हादसा हुआ और अब ठेकेदार व ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार फरियादी ने शिकायत में बताया कि वह अपने भाई और दोस्त के साथ आयशर वाहन से सुनवानी महाकाल जा रहा था। निर्माणाधीन पुल के पास ठेकेदार सयश शर्मा ने रास्ता बंद होने की बात कहकर वाहन रोक लिया। वाहन पीछे करने की बात पर विवाद बढ़ गया। शिकायत में आरोप है कि ठेकेदार सयश शर्मा और शिवम सिकरवार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, फावड़े से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी क्रॉस मामला दर्ज किया है।
घटना के बाद शुक्रवार देर रात सुनवानी महाकाल के ग्रामीण बड़ी संख्या में औद्योगिक थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि ठेकेदार के लोगों ने किसानों के साथ मारपीट की।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले इसी स्थान पर रास्ता नहीं होने के कारण एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई थी। इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुल निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के उपयोग की शिकायत पहले ही एसडीएम को लिखित रूप से दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। अब मारपीट और क्रॉस एफआईआर के बाद मामला और गरमा गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इमेजेस :- सुनवानी महाकाल के ग्रामीण के साथ मारपीट की घटना

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज