एंकर – झांसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक चौकी प्रभारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोप है कि दरोगा पहले ही 60 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और अब 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीओ – मामला झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ागांव गेट चौकी का है। शिकायतकर्ता संजीव राय निवासी बड़ागांव गेट ने आरोप लगाया कि उनके बेटों के खिलाफ दर्ज एक मारपीट के मुकदमे में नाम हटाने के एवज में चौकी प्रभारी ओमकार ने उनसे पहले ही 60 हजार रुपये वसूल लिए थे। इसके बावजूद आरोपी दरोगा लगातार 10 हजार रुपये और देने का दबाव बना रहा था। बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संजीव राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से एंटी करप्शन टीम का संपर्क नंबर प्राप्त किया और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने प्रारंभिक जांच और सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी चौकी प्रभारी के पास 10 हजार रुपये लेकर पहुंचा। जैसे ही चौकी प्रभारी ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाही के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी चौकी प्रभारी को सदर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले की चर्चा बनी हुई है। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
एंकर – खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरा में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी महेन्द्र सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की…
