भाजपा का अनुशासन पर बड़ा एक्शन, उपाध्यक्ष प्रत्याशी और पिता पार्टी से निष्कासित

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सूरजपुर जिले के शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी व उनके पिता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ​डॉ. मार्कण्डेय के अनुसार सूरजपुर जिला स्थित शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी का वोट रिजेक्ट हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके पिता, दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के मद्देनजर दिए गए जवाब को संगठन के स्तर पर संतोषप्रद नहीं पाया गया। डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण, पार्टी ने दोनों को निष्कासित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सांगठनिक और चुनावी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश