फतेहपुर यूपी के थाना कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र में देर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदकी कस्बे के गंगा वाटिका के समीप तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है । बताया जाता है कि कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर निवासी संतोष पासवान 35 पुत्र कैलाश अपने छोटे भाई सर्वेश 28 के साथ बाइक से फतेहपुर जनपद के गढ़ीवा गांव स्थित अपनी ससुराल एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे । कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों भाई देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे । तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया ।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया जहां पर संतोष पासवान को मृत घोषित कर दिया । वहीं सर्वेश की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया । बिन्दकी से सोनू गुप्ता के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।
बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…






