स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, शादी में जाते समय हुआ हादसा

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, शादी में जाते समय हुआ हादसा एंकर- नरवर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 1 नरवर निवासी अनिता कुशवाह (30 वर्ष) अपने पति अजमेर कुशवाह के साथ मोटरसाइकिल से सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान हांसी तिराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिता कुशवाह के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल नरवर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतका के पति अजमेर कुशवाह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में 17 वर्षीय पुत्र राहुल और 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान हैं। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर स्विफ्ट कार चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज