नरवर में मूंगफली बीज वितरण पर बवाल, किसानों का चक्का जाम

नरवर में मूंगफली बीज वितरण को लेकर बवाल, किसानों ने लगाया लाखों रुपये में बीज बेचने का आरोप, किया चक्का जाम एंकर- नरवर तहसील में मूंगफली बीज वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। आदिवासी समाज , एवं अन्य समाज के क्षेत्रीय किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर लाखों रुपये में मूंगफली का बीज बेचने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि शासन द्वारा नरवर तहसील के 500 किसानों को प्रत्येक किसान को 100 किलो बीज वितरित किया जाना था , लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से बीज का वितरण पारदर्शी तरीके से नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि नरवर तहसील क्षेत्र के सिर्फ 200 किसानों को ही बीच वितरण किया गया है, अभी 300 किसानों को और बीच वितरण किया जाना था लेकिन कई पात्र किसानों को बीज से वंचित कर दिया गया, जबकि कुछ लोगों को₹3500 प्रति किसान के हिसाब से लगभग 40 से 50 किसानों से पैसे लेकर बीज दिया गया। किसानों ने बताया कि करीब आठ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने कृषि विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी पात्र किसानों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ मूंगफली का बीज वितरित किया जाए। इसके बावजूद किसानों का आरोप है कि निर्देशों का पालन नहीं किया गया। नरवर क्षेत्र के सैकड़ो किसान जब किसी कार्यालय पर शुक्रवार को मूंगफली का बीज लेने आए तब कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्रामसेवकों द्वारा किसानों से कहा गया सोमवार को आपको मूंगफली का बीज वितरित किया जाएगा लेकिन मूंगफली का बीज सोमवार को वितरित नहीं किया गया इसी के विरोध मेंआदिवासी एवं अन्य समाज के किसानों ने सोमवार को 11:00 से 3:00 तक सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा सभी पात्र किसानों को तत्काल बीज उपलब्ध कराने की मांग की,,,,,,,,,,,,,,,,,,, वर्जन, जितना स्टॉक था वह मूंगफली का बीज बट चुका है अभी तक ढाई सौ किसानों को मूंगफली का बीज वितरित किया जा चुका है अब बीज आने की संभावना कम है, तहसीलदार विजय कुमार त्यागी नरवर,,,,,,,,, वर्जन ,, में अभी बाहर हूं किसानों को मूंगफली का बीज बांटने का मना कर दिया था अभी तक आधे किसानों को बीच वितरित किया जा चुका है वरिष्ठ कार्यालय से जो निर्देश मिलेगा उसी के हिसाब से बीज वितरित किया जाएगा,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह चौहान नरवर,,

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज