स्पा कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर की मारपीट,

स्पा कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर की मारपीट, अवैध वसूली और वीडियो वायरल; तीन आरोपी गिरफ्तार

शीर्षक 2: होटल में ले जाकर ‘तालिबानी’ बर्बरता, घटना स्थल पर कराई गई तस्दीक; नगदी, चाकू, मोबाइल और कार जब्त

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्पा कर्मचारी सतेंद्र सिंह ठाकुर के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, जबरन रुपये वसूलने तथा मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में लॉर्ड गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहिल चौधरी, प्रशांत सेन और रोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार आरोपियों ने सतेंद्र को जीरो डिग्री होटल वेलवेट के कमरे में बंद कर प्लास्टिक की सटक से बेरहमी से पीटा, झूठे प्रकरण में फंसाने की नीयत से उसके हाथों में चाकू पकड़ाकर फोटो खींची और वीडियो बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उससे करीब 95 हजार रुपये वसूल किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 500 रुपये नकद, दो चाकू, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त सटक तथा कार जब्त की है। आरोपियों पर अवैध वसूली अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनसे पूरी घटना की तस्दीक कराई गई और घटनाक्रम का सत्यापन किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

200 फीट ऊंचे जिओ टावर पर चढ़ा युवक, फंदे पर झूलता मिला शव

200 फीट ऊंचे जिओ टावर पर चढ़ा युवक, फंदे पर झूलता मिला शव देवास।देवास के टोंकखुर्द में अज्ञात कारणों के चलते 34 वर्षीय युवक ने करीब 200 फीट ऊंचे निजी…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि डॉ. मुखर्जी के नाम पर प्रदेश के चार पार्कों का नामकरण करने की घोषणा डॉ. मुखर्जी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुंबई में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जल भराव

200 फीट ऊंचे जिओ टावर पर चढ़ा युवक, फंदे पर झूलता मिला शव

200 फीट ऊंचे जिओ टावर पर चढ़ा युवक, फंदे पर झूलता मिला शव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

स्पा कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर की मारपीट,

स्पा कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर की मारपीट,

स्पा कर्मचारी अपहरण केस में 3 गिरफ्तार

स्पा कर्मचारी अपहरण केस में 3 गिरफ्तार

सहकारिता में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

सहकारिता में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान