स्पा कर्मचारी अपहरण केस में 3 गिरफ्तार

स्पा कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाकर की मारपीट, अवैध वसूली और वीडियो वायरल; तीन आरोपी गिरफ्तार शीर्षक 2: होटल में ले जाकर ‘तालिबानी’ बर्बरता, घटना स्थल पर कराई गई तस्दीक; नगदी, चाकू, मोबाइल और कार जब्त जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्पा कर्मचारी सतेंद्र सिंह ठाकुर के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, जबरन रुपये वसूलने तथा मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में लॉर्ड गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहिल चौधरी, प्रशांत सेन और रोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार आरोपियों ने सतेंद्र को जीरो डिग्री होटल वेलवेट के कमरे में बंद कर प्लास्टिक की सटक से बेरहमी से पीटा, झूठे प्रकरण में फंसाने की नीयत से उसके हाथों में चाकू पकड़ाकर फोटो खींची और वीडियो बनाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उससे करीब 95 हजार रुपये वसूल किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 500 रुपये नकद, दो चाकू, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त सटक तथा कार जब्त की है। आरोपियों पर अवैध वसूली अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उनसे पूरी घटना की तस्दीक कराई गई और घटनाक्रम का सत्यापन किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा