7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन

7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

एंकर – अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कोटवार एसोसिएशन के बैनर तले कोटवारों ने पखांजुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के कोटवार लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी 7 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कोटवारों ने शासन से सम्मानजनक मानदेय, सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कोटवार उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शासन उनकी मांगों पर कब तक निर्णय लेता है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय