15 जुलाई को सीएम निवास का घेराव करेगी कांग्रेस

15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी कांग्रेस, उज्जैन भूमि प्रकरण को लेकर तेज करेगी आंदोलन….!

देवास।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि उज्जैन भूमि प्रकरण सहित विभिन्न मामलों में सरकार जवाब देने से बच रही है और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने बताया कि कांग्रेस 14-15 जुलाई को “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत इंदौर से भोपाल तक युवाओं के साथ साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) निकालेगी। इसके साथ ही 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। वहीं जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में उज्जैन भूमि प्रकरण के विरोध में विशाल जन-आंदोलन भी आयोजित किया जाएगा।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि उज्जैन भूमि प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा रियायती दरों पर ट्रस्टों एवं संस्थाओं को आवंटित सरकारी भूमि की सूची सार्वजनिक की जाए। उन्होंने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया, पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने, खाद की कालाबाजारी तथा नीट और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर भी राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में कहा गया कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर आंदोलन को और तेज करेगी।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा